सोनभद्र

आदिवासी भोला चेरो की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच – आइपीएफ

अवैध खनन पर चुप रहे सीएम
दुद्धी, सोनभद्र। कोरगी बालू साइड पर कल डूबकर मरे 60 वर्षीय भोला चेरो की मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। यह मांग आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने की। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पूरे जनपद में प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है। कनहर, सोन समेत तमाम नदियों में बालू खननकर्ताओं ने नदी की धारा मोड़ दी है। नदी के पेटे में जेसीबी मशीनों से मानक के विपरीत गहरे गड्ढे करके खनन किया जा रहा है। जिससे नदी में गहरे तालाब बन गए हैं। इन्हीं तालाबों में डूबकर आदिवासी और ग्रामीण आए दिन मरते रहते हैं। भोला चेरो के परिवारजनों का भी कहना है कि वह मछली मारने गए थे और उसी दौरान नदी में उतरे जहाँ मौजूद गहरे गड्ढे में डूब कर उनकी मौत हुई है। इसलिए भोला चेरो की मौत की जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता करना न्यायहित में जरूरी है। कहा कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र आए थे, वह खुद खनन मंत्री हैं लोगों को उम्मीद थी कि वह जनपद में जारी अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर बोलेगें पर उन्होंने इस पर एक शब्द बोलना जरूरी नहीं समझा। इसी प्रकार दुद्धी के लोगों के लिए आवश्यक कनहर परियोजना के निर्माण और इससे विस्थापित हो रहे परिवारों के मुआवजा पर भी सीएम मौन रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान