सोनभद्र

अनियमितता का शिकार हो गया रामगढ़ सिलथम सम्पर्क मार्ग

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) सोनभद्र लम्बे अरसे के इंतजार के बाद रामगढ़ सिलथम रोड बननी तो शुरू हुई लेकिन वह अनियमितता की शिकार होकर रह गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है
रामगढ़ से सीलथम संपर्क मार्ग काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ था 6 किलोमीटर संपर्क मार्ग पर आने जाने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था क्षेत्र के तमाम लोगों की लंबी मांग के बाद इस संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार शुरू हुआ है पिछले दिनों सदर विधायक भूपेश चौबे ने सड़क का निरीक्षण किया था संबंधितअधिकारियों व ठेकेदार को निर्देश भी दिया था कि गुणवत्ता और मानक के खिलाफ कार्य न कराया जाए इसके बाद भी संबंधित ठेकेदार के द्वारा जमकर मानमानी की अनदेखी कर रहा है सडक की मानक के अनुसार न तो कुटाई कराई जा रही है और ना मटेरियल ही डाला जा रहा है पानी का छिड़काव भी ना होने से दिन भर भस्सी उड़कर लोगों का रहना दुश्वार कर दिया है रामगढ़ से

सिल्थम आने जाने वाले वासियों को धूल से गुजर कर आना जाना पड़ रहा है इससे क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क जिस तरह बनाई जा रही है वह एक वर्ष भी नहीं चल पाएगी इसके पूर्व भी क्षेत्र की कई शाखाएं एक साल के भीतर ही गड्ढों में तब्दील हो गई हैं क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान