सोनभद्र

स्वीकृत पत्रों में पट्टा आवंटन के लिए आइपीएफ ने सीएम से किया अनुरोध

शेष बचे वनाधिकार दावों का भी यथाशीघ्र हो निस्तारण
म्योरपुर-सोनभद्र। 15 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 3964 वनाधिकार दावों के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया था लेकिन 7 महीने की समयावधि बीत जाने के बाद भी इन स्वीकृत पत्रों में आदिवासियों को पट्टा आवंटन नहीं किया गया। कल 16 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र में आगमन है ऐसे में आदिवासियों को उम्मीद है कि शायद मुख्यमंत्री योगी जी वनाधिकार के दावों पर पट्टा आवंटन के लिए घोषणा करेंगे। इसी संदर्भ में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जिन आदिवासियों को स्वीकृति पत्र दिए गए हैं उन्हें बिना देरी वन भूमि पर पट्टा आवंटन किया जाए और शेष बचे आदिवासियों समेत परंपरागत वन निवासियों के दावों के निस्तारण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि 7 महीने की समयावधि बीत जाने के बाद भी आदिवासियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्रों में जमीन पर भौमिक अधिकार अथवा पट्टा आवंटन नहीं किया गया। खुद जिला प्रशासन ने स्वीकार किया कि इधर विभिन्न वजहों से वनाधिकार कानून की प्रक्रिया ठप रही है। लेकिन स्वीकृत किए गए दावों में पट्टा वितरण कब तक किया जाएगा और शेष बचे अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वन निवासियों के दावों का कब तक निस्तारण होगा, यह बताने वाला कोई नहीं है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान