सोनभद्र

विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय योग पखवाड़े का किया शुभारंभ

चोपन, सोनभद्र। नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के अंतर्गत योग पखवाड़ा 15 जून से 21 जून का शुभारंभ गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बतौर मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोंड़ जी व विशिष्ट अतिथि चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जिला पंचायत जुगैल प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी व वीडियो चोपन शुभम बरनवाल ने किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ सत्येंद्र आर्य एवं योग एंड वैलनेस सेंटर राजकीय चिकित्सालय के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक धनेश जी ने योग के मानव जीवन में महत्व को बताते हुए आसन एवं प्राणायाम तथा सूर्यनमस्कार करा कर विधिवत शुभारंभ किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, एडीओ पंचायत अजय सिंह, रंगबहादूर यादव, मुजीब आलम, मनोज चौबे, अरविंद दुबे, धर्मेंद्र जायसवाल, घनश्याम चौधरी, सच्चिदानंद रवानी, गुड्डू सिंह गोंड़, मयंक सिंह, विकास सिंह छोटकू, कामेश्वर विश्वकर्मा , हिमांशु प्रियदर्शी सहित आसपास के नगरवासी योग पखवाड़े में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रहरि ने किया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान