सोनभद्र

कक्षा तीन के छात्र की बाउली में डूबने से मौत,मचा कोहराम

बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव की घटना

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव में शनिवार की शाम बाउली में डूबने से नौ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार 9 पुत्र कप्तान निवासी झापर शनिवार के शाम करीब 6 बजे अपने कुछ साथियों के साथ घर से एक किलोमीटर दूर बाउली में नहाने गया था।सभी बच्चे बाउली में नहाने लगे। नहाते समय संतोष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।उसे डूबते देख सभी बच्चे बाउली से बाहर निकले और दौड़कर घर जाकर परिजनों को बताया। परिजन सुनते ही दौड़ते हुए बाउली पर पहुंचे,तब तक संतोष नीचे चला गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बाउली से बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पिता कप्तान और माता राजकुमारी दोनों बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और बेहोश हो गये।रो रो कर लोगों का हाल बुरा हो गया।घटना की सूचना पिता ने सुबह बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आर एस शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान