सोनभद्र

ग्रीनलैंड स्कूल में जल संरक्षण विषयक गोष्ठी का हुआ सफल आयोजन

जल संरक्षण को लेकर बुद्धिजीवियों की गोष्ठी में

गिरते जल स्तर पर जताई चिंता

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
जीवन की बेतहाशा बढ़ती भाग दौड़ में व्यक्तिगत मुद्दों की व्यस्तता के बीच समाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर चिंतन एक चुनौती जैसा प्रतीत होने लगा है। और ऐसी ही चुनौती के बीच रेणुकूट स्थित ग्रीनलैंड स्कूल में समाज के एक बौद्धिक वर्ग ने जल संरक्षण विषयक गोष्ठी का सफल आयोजन कर समाज में एक सार्थक सन्देश पहुंचाने का अतुलनीय प्रयास किया। शनिवार शाम आयोजित इस गोष्ठी में तमाम विद्वानों ने जल संरक्षण को लेकर अपने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। गोविन्द पुर आश्रम से पधारे इंजीनियर सुभाष चंद्रा ने जल संरक्षण को लेकर उपाय सुझाए तो वहीं पत्रकार जगत विश्वकर्मा ने सोनभद्र में पानी की शुद्धता और पानी की आपूर्ति को लेकर तैयार कार्ययोजनाओं की रूपरेखा पर सवाल खड़े किए। बाबूराम सिंह महाविद्यालय से आए प्रोफेसर रामू ने जलसंरक्षण को लेकर वैज्ञानिक तकनीक के तथ्यों को बड़ी ही बारीकी से प्रस्तुत किया तो वहीं शिक्षक सुनील ने जल संरक्षण विषय को लेकर किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए जल संरक्षण के उपाय सुझाए। समाज सेवी अखिलेश यादव ने अपने घर से ही जल संरक्षण की शुरुआत को प्रेरित किया। पत्रकार आनन्द गुप्ता ने वर्षो पहले जल संरक्षण को लेकर उनके पिता द्वारा किए प्रयास के आश्चर्यजनक परिणाम को सभी के बीच सांझा करते हुए जल संरक्षण को प्रेरित किया। ,ग्रीनलैंड स्कूल के प्रबंधक राजीव सिन्हा ने ड्रम तकनीक का घरेलू उपाय करके कैसे भूगर्भ जलस्तर को बढ़ाया जा सकता इस विषय को अत्यंत सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण बृज किशोर, पत्रकार अनिल पाण्डेय, समाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ला, समाज सेवी राज वर्मा के साथ ही कई अन्य बुद्धिजीवियों ने अपने अपने जल संरक्षण विषयात्मक विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित जनों ने शपथ लेकर जल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभय भार्गव, प्रमोद कुमार, यतीश पटेल, दिवाकर द्विवेदी, दिलीप पाण्डेय, महेंद्र गांधी, मुकेश झा, सर्वेश सिंह, मस्तराम मिश्रा, ध्रुमेंद्र तिवारी के अतिरिक्त कई अन्य बुद्धिजीवी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से समाजसेवी अशीष मिश्रा , अशीष शुक्ला एवं ग्रीन लैंड विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन एस पी पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App