सोनभद्र

उपमुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव से दुद्धी सीएचसी के विस्तारीकरण की रिपोर्ट तलब की

30 की जगह 50 बेड के विस्तार हेतु विधायक के पत्र को लिया संज्ञान

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 की जगह 50 बेड करने संबंधी क्षेत्रीय विधायक के पत्र को उपमुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से इस संदर्भ में सोनभद्र जिले से आख्या प्राप्त पत्रावली पर 10 दिन में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
2 जून को उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री उप्र सरकार बृजेश पाठक को प्रेषित पत्र में दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड ने उल्लेख किया था कि दुद्धी सीएचसी झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर बसा है। इलाकाई मरीजों के साथ-साथ इन दो राज्यों के भी ओपीडी में प्रतिदिन 200 से ज्यादा मरीज इलाज हेतु आते हैं।
बढ़ती जनसंख्या और भारी संख्या में मरीजों की आवक के मद्देनजर अब सीएचसी में उपलब्ध 30 बेड नाकाफी साबित हो रहा है। आईपीडी बिल्डिंग के मरम्मत की अनिवार्यता महसूस की जा रही है। जबकि इसके इंफ्रास्ट्रक्चर में 30 की जगह 50 बेड के विस्तारीकरण हेतु नए भवन की भी आवश्यकता है। मानव संसाधन की कमी को दूर करने व आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मूलभूत सुविधाओं को सीएचसी में उपलब्ध किया जाना नितांत आवश्यक है।सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता व सुविधाजनक के साथ आमजन तक पहुंचाने के लिए सीएचसी के इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन में बढ़ोत्तरी व विस्तारीकरण को अनिवार्य बताते हुए क्षेत्रीय विधायक से पहल की मांग की थी।उपमुख्यमंत्री द्वारा विधायक के पत्र पर 5 जून को त्वरित रिपोर्ट तलब करने से सीएचसी के विस्तारीकरण की बलवती होती संभावनाओं पर प्रबुद्ध वर्ग ने सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App