सोनभद्र

नवदिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ का हुआ शुभारंभ

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)चतरा क्षेत्र के भटपुरवा भवानी गांव रेडी कलां में आज दिन शनिवार को विश्व कल्याण हेतु अष्ट सिद्ध संकट मोचन उत्तरामुखी बाल हनुमान जी के प्रांगण भटपुरवा भवानीगाँव रेटी कला में नवदिवसीय श्रीराम कथा व श्रीरामचरितमानस नवान्ह परायण यज्ञ का शुभारंभ शोभा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ । विगत वर्षो की भाँत इस वर्ष भी यज्ञ पुज्य संत समर्थ श्री रामदास बापू (गुरूजी) बलसाड़ गुजरात के सानिध्य मे ग्यारह वैदिक ब्राह्मणों के साथ आचार्य अमरेश चन्द मिश्र के आचार्यत्व मे श्रीरामचरित मानस नवान्ह परायण यज्ञ प्रारंभ हुआ ।
वृन्दावन से पधारे श्री आनंद कृष्ण शास्त्री के मुखारबिन्द से नवदिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ ।
उक्त अवसर पर यज्ञ संयोजक गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, संस्कृति महाविद्यालय के प्रबन्धक दयाशंकर देव पाण्डेय, आचार्य कृष्णकान्त देव पाण्डेय, प्रधानाचार्य बेचू चौबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दामोदर देव पाण्डेय, पुर्व ब्लाक प्रमुख रमाकांत देव पाण्डेय, राहुल सिंह, रामविलास शुक्ल, पंकज, प्रशान्त, प्रकाश, अरूण, सहित सैकड़ो की संख्या मे भक्तगण श्रद्धालु कलश यात्रा मे शामिल हुये ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान