सोनभद्र

विंढमगंज में कल होगा पत्रकारों और व्यापारियों के बीच क्रिकेट मैच

विंढमगंज, सोनभद्र। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के विशाल खेल मैदान पर आगामी शनिवार की रात्रि लगभग 8:00 बजेे से डीहवार बाबा प्रीमियर लीग नाइट कास्को क्रिकेट सीजन 2 का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राम दुलारे गौड़ के हाथों पत्रकार प्रशासन व व्यापारी के बीच खेला जाने वाला उद्घाटन मैच का शुभारंभ करेंगे।
क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी व संयोजक आकाश सिंह ने बताया कि बीते वर्ष से ही लाइट के चकाचौंध में नाइट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है जिसमें क्षेत्र से सटे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश से लगभग 16 टीम प्रतिभाग कर रहे हैं यह मैच लगभग 2 सप्ताह चलेगा। बीते वर्ष इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सीरीज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की टीम ने अपने नाम की थी तथा उपविजेता विंढमगंज महादेव 11 क्रिकेट क्लब रही थी। इस वर्ष भी पूरे व्यवस्थित तरीके से खेल मैदान को साफ सुथरा व सुसज्जित करने के साथ-साथ बाउंड्री से लगे लगभग एक दर्जन जगहों से लाइट की चकाचौंध रोशनी बनाए रखने के लिए तैयारी जोरों शोर से चल रही है आगामी 10 जून को मैच का शुभारंभ पत्रकार प्रशासन व व्यापारी के बीच मैत्रीपूर्ण खेल का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें दुद्धी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक राम दुलारे गौड़ के हाथों मैच का शुभारंभ किया जाएगा मैच शुभारंभ होते ही दर्जनों गांव के हजारों क्रिकेट प्रेमी प्रतिदिन बाउंड्री पर बने स्टेडियम पर बैठकर मैच का भरपूर आनंद उठाते हैं जिसमें स्थानीय प्रशासन व कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App