सोनभद्र

पखवारे भर पूर्व झारखंड से गायब लड़के को खोजने पिता पहुंचा दुद्धी

कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदा की तलाश की मांग की

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। लगभग एक पखवारे पूर्व झारखंड से गायब पुत्र को खोजने के लिए बदहवास पिता खुद भटकते हुए दो दिन पूर्व दुद्धी पहुंचा। बुधवार को स्थानीय कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए उसने झारखंड से गायब लड़के को तलाशने की मांग की। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि मैं देवेंद्र सिंह निवासी टोला सेमरवा, ग्राम तोरेलावा, पंचायत अरंगी, थाना खरौंधी जिला गढ़वा झारखंड राज्य का निवासी हूं। अपने लड़के दिलीप सिंह को लेकर बीते 22 मई को रांची जा रहा था। रेहला रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर रुका। इस बीच रात 10 बजे रहला स्टेशन से मेरा लड़का अचानक गायब हो गया। मैं रहेला स्टेशन के साथ-साथ अगल-बगल के गांव में तलाश किया। लेकिन लड़के का कोई पता नहीं चला। इस बीच 5 जून को अपने लड़के ढूंढते हुए मैं दुद्धी पहुंचा तो फोटो में हुलिया देखकर यहां के नगरवासी कुछ लोग बताए कि आपका लड़के को हम लोग दुद्धी में देखे थे। मैं 2 दिन से लड़के को खोज रहा हूं। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। पिता देवेन्द्र सिंह ने कोतवाली पुलिस से अपने पुत्र को खोजने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App