सोनभद्र

बोर्ड की पहली बैठक में दर्जनों विकास कार्य प्रस्तावित

दुद्धी नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार किसी विधायक ने बैठक में की शिरकत

दुद्धी,सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। नगर पंचायत दुद्धी के नवगठित बोर्ड की प्रथम बैठक में नगर के दर्जनों विकास कार्य प्रस्तावित किये गये। बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम बोर्ड के सभी सदस्यों का एक दूसरे से परिचय व अभिवादन हुआ। उसके बाद बोर्ड की कार्यवाही शुरू हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गोंड़ ने कहा कि नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार कमल खिला और भाजपा से कमलेश मोहन चेयरमैन चुने गये। हमारी सरकार केंद्र व प्रदेश में है, नगर के सर्वांगीण विकास में हम कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। वह चाहे बाईपास का मामला हो या स्टेट की भूमि के स्थानांतरण का मामला सब कुछ करेंगे। जरूरत है तो अतिरिक्त बजट लेकर दुद्धी को चमकाएंगे। उन्होंने सभी से आपस में तालमेल बनाकर नगर विकास में योगदान देने की बात कही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विधायक श्री गोंड़ समेत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए, कहा कि नगर को सजाना संवारना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नगर को बेहतर बनाने में सबसे सहयोग की अपील की। वार्ड एक से लेकर वार्ड ग्यारह तक के सदस्यों ने क्रमवार अपने अपने वार्ड से प्रस्ताव दिये। जिसमें ज्यादातर गली व नाली के निर्माण एवं साफ सफाई, नगर की क्षतिग्रस्त पक्की सड़कों को बनवाने,सोलर फिल्टर प्लांट लगाने, स्टेट की जमीन को नगर पंचायत में विलय कराने के साथ ही रामलीला मैदान, बढ़नीनाला तालाब, महुअरिया पोखरा आदि के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ।
बतादें कि दुद्धी नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार किसी विधायक ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में शिरकत की, जिसको लेकर बोर्ड के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी भारत सिंह, कमलेश सिंह,लिपिक आलोक कुमार, सभासद निरंजन कुमार, रंजना देवी,सरोज देवी, राकेश आजाद, शाहनवाज सोनू खान, प्रेमनारायण सिंह मोनू, धीरज जायसवाल, कानन बाला,आमेश सिंह, शाहिद आलम व सभासद प्रतिनिधि अन्नू, आनंद, अंका, मोहित समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App