सोनभद्र
अनियंत्रित बोलेरो पलटी, बाल-बाल बचे सवार

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में बीती रात्रि एक अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरने से बोलेरो पर सवार बाल बाल बच गए। सोमवार की देर रात्रि करीब साढ़े 9 बजे एक बोलेरो गोबिंदपुर-आश्रम से दुद्धी की ओर आ रही थी। मनबसा गांव में पहुँचते ही बोलेरो अनियंत्रित हुई जिससे करीब 20 फिट के खाई में पलटी करते हुए जा गिरी। बीती रात्रि में ग्रामीणों की मदद से सभी सवारों को बाहर निकाल कर सुरक्षित घर भेजा गया। जबकि टेढ़ा गांव निवासी एक युवक पवन को हल्की चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है।



