सोनभद्र

नम आंखों से गले मिल हज के मुकद्दस सफर पर रुखसत हुए जायरीन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी/अरविंद गुप्ता)। पवित्र हज 2023 के लिए यात्रा का सिलसिला शुरू हो चूका है। इस क्रम में दुद्धी क्षेत्र से भी हज यात्रियों का जत्था हज के सफर पर रवाना हो रहे है। गांव, कस्बा व नगर के लोग हज के लिए जाने वाले अपने अजीजों और रिश्तेदारों को इस पवित्र कार्य के लिए अवसर मिलने पर उनका इस्तकबाल करने के साथ मुबारकबाद पेश रहे है। नम आंखों से अलविदा कह रहे हैं और पवित्र हज को पूरा करके के सकुशल वापसी का कामना भी कर रहे है।

सोमवार को दुद्धी क्षेत्र के ग्राम निमियाडीह से बशारत अली अपनी अहलिया जुलेखा बानो के साथ हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए। दोपहर एक बजे जोहर की नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद दुद्धी में दाखिल हुए। इस दौरान मौलाना नजीरुल कादरी, हाफिज तौहीद, हाफिज सईद अनवर, कारी उस्मान, हाजी फैजुल्लाह, हाजी फरजंद अली, मेराज अहमद, फतेह मोहम्मद खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। नमाज अदा करने के उपरांत महफिल ए मिलाद का आयोजन किया गया। मौलानाओं ने अपनी तकरीर में हज के उनवानों पर तफ़सील से व्याख्यान देते हुए बताया कि हज इस्लाम धर्म के पांच मुख्य बिन्दुओं में से एक है। हर मोमिन बंदा पर हज फर्ज है।
जो हज यात्रा का खर्च उठाने में सामर्थ्य रखता है। यह सफ़र 40 दिन का होता है। इस सफर के दौरान हाजी मक्का मोअज़्ज़मा और मदीना मनव्वरा के विभिन्न स्थानों का जीयारत करते है। इबादत करके अपने गुनाहों की माफी तलब करते हैं। हज के लिर पूरी दुनियां से आए मुसलमान मक्का मोअज़्ज़मा में नौ जिल्हिज़्ज़ा को एकत्र होकर हज के अंतिम अरकान को पूरा करते है।
इसके बाद लोगों से गले मिलते हुए चोपन त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए रवाना हुए। लखनऊ से 8 तारीख को जद्दा के लिए उनकी फ्लाइट है। इसके पूर्व कस्बे के तजम्मुल हुसैन अपनी अहलिया शकीला बानो के साथ हज 2023 के लिए रवाना हो चुके हैं। कोन क्षेत्र के देवाटन के रहवासी मु.शरफुद्दीन का पासपोर्ट न बनने की दशा में हज्जे बदल के रूप में अपने सुपुत्र मु.एजाज अहमद रजा को बोझल तबियत से रवाना किया।

सोमवार को ही पन्नूगंज क्षेत्र के रामगढ़ से रज्जब अली, उनकी पत्नी जुबेदा बैगम, ग्राम ढोढरी से अब्दुल कयूम, इशरत खातून, अमीना बेगम हज के मुकद्दस सफर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर राजा भाई, लालू उर्फ सेराज हुसैन, इजहार अली, हसनैन, आमीन अंसारी, अकबर अंसारी, टीपू, आशु, मोबिन, जहांगीर खान, तेजू अंसारी, साजिद वारसी, रामगढ़ मस्जिद के मौलाना आलम नूरी, नसीम भाई, ताज खान, सुहैल अहमद, हसन, इसराइल अंसारी सहित रामगढ़ के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर हज यात्रियों को मस्जिद से लेकर राजा शाहब के पेट्रोल पंप तक ले जाकर विदा किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App