सोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में पौधरोपण एवं उसके संरक्षण का दिलाया संकल्प

ऑक्सीजन की निःशुल्क फैक्ट्री तैयार करनी है तो पौधे लगाएं-कमलेश मोहन

दुद्धी, सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में अलग अलग स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर, पौधरोपण एवं उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। मिशन लाईफ के अंतर्गत वन विभाग, नगर पंचायत सहित शैक्षणिक संस्थाओं में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित कर, जन जीवन में पेड़ पौधों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर पंचायत दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि हम सुधरेंगे,युग सुधरेगा के पैटर्न पर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आगे आना होगा। हर व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे रोपित कर, उसे बचाने का संकल्प लेना होगा। तभी हमारा भविष्य उज्जवल होगा और जीवनदायिनी ऑक्सीजन की निःशुल्क फैक्ट्री तैयार हो सकेगी। उन्होंने व्यर्थ में पानी के नुकसान और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की भी लोगों से अपील की। पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। हमने अपने कार्यकाल में बड़े भाई चेयरमैन श्री मोहन के प्रेरणा से नगर में सैकड़ो पौधरोपण कराये और अधिकांश को बचाने में सफल भी रहे। लेकिन कुछ गैर जिम्मेदार और नासमझ लोग दातुन के लिए बहुमूल्य पौधे को तोड़ देते हैं। हमसब को चेतना होगा, तभी बेहतर भविष्य का सपना साकार होगा। भाजपा नेता रामेश्वर राय ने कहा कि हम सब की सांसे हो रही हैं कम, आईये मिलजुल कर पेंड़ लगाये हम। उन्होंने सभी से पेड़ लगाने और बचाने की अपील की। जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने वनों के कटान को रोकने के लिए नगर के होटल-ढाबों में लकड़ी के प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने की सलाह दी। अंत में चेयरमैन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और शिवाजी तालाब पर वट वृक्ष एवं नगर पंचायत कार्यालय में आंवला का पौध लगाकर, लोगों को प्रेरित किया। उधर वन विभाग दुद्धी में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने पौधरोपण कर, सबको वृक्षारोपण का संदेश दिया। संचालन सभासद प्रेमनारायण सिंह मोनू ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,संजय जायसवाल, चक्रसुदर्शन जायसवाल, सभासद धीरज जायसवाल, शाहनवाज,राकेश आजाद,आमेश अग्रहरि, निरंजन कुमार, शाहिद, मोहित, अंका, लिपिक आलोक कुमार समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का मना जन्मदिवस

दुद्धी- नगर पंचायत दुद्धी कार्यालय में सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन समेत सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री जी के चित्र पर तिलक लगाकर, उन्हें ईश्वर से दीर्घायु करने की कामना की। चेयरमैन ने कहा कि सूबे को अपराधमुक्त, भयमुक्त बनाकर विकास के पथ पर अग्रसर करने मुख्यमंत्री श्री योगी जी की आयु अनंत साल हो और वे देश व प्रदेश की सेवा में तल्लीन रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App