सोनभद्र

चेयरमैन ने इंटरलॉकिंग मार्ग का किया शिलान्यास

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को नगर के वार्ड नम्बर 5 में इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास नवनिर्वाचित चेयरमैन कमलेश मोहन ने विधि विधान के साथ किया। शिलान्यास के साथ ही जिला नगरीय विकास अभिकरण के मद से 8.86 लाख रुपये की लागत से सलीम के घर से गुलाब के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। कार्य प्रारंभ होने से स्थानीयजनों में हर्ष का माहौल रहा। चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि नगर की मूलभूत आवश्यकताएं साफ सफाई, नाली, सड़क, विजली, पानी हमारी प्राथमिकता है।इसके साथ ही नगर को सजाने व संवारने का हर सम्भव प्रयास रहेगा। इस गली में इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण हो जाने से रहवासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने शीघ्र ही नगर की क्षतिग्रस्त सड़कें, तालाब, खेल मैदान आदि के सुंदरीकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी दुद्धी भारत सिंह, कौशल जौहरी, आशीष जायसवाल, सलीम खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान