सोनभद्र

दुद्धी सीएचसी 30 की जगह 50 बेड का अस्पताल होने के बनने लगे आसार

सीएमओ ने भेजा शासन को डिमांड पत्रावली

क्षेत्रीय विधायक भी उप मुख्यमंत्री से मिलकर सौंप चुके हैं मांगपत्र

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा आरजी यादव ने बताया कि तीस बेड वाले इस अस्पताल का विस्तारीकरण कर बीस बेड बढाने की पत्रावली शासन को भेजी है। इसकी मंजूरी मिलते ही सीएचसी के ब्लड बैंक यूनिट के पीछे भवन बनाने का कार्य शुरू कराने की बात कही। 2 दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक भी उप मुख्यमंत्री से मिलकर सीएचसी दुद्धी को 30 की जगह 50 बेड करने संबंधी मांग पत्र सौंप चुके हैं। इससे सीएचसी के उच्चीकरण की संभावना प्रबल हो गई है। सीएमओ ने बताया कि बीते दिनों अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल संचालक द्वारा मरीज उठाने के बाबत केंद्र अधीक्षक डा शाह आलम से पुरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ स्वास्थ्य महकमे द्वारा पुरे जिले में अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित अस्पताल, नर्सिंग होम के साथ ही पैथालाजी सेंटर पर भी कारवाई की जायेगी। डा यादव ने पल्स पोलियों अभियान के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के निर्धारित 32 हजार बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान में लगे कर्मियों द्वारा अब तक तीस हजार के लक्ष्य को पार कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। सीएचसी में स्टाफ की मांग पर सीएमओ ने कहा कि पूरे जनपद में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है। जैसे नियुक्तियां होंती हैं वैसे अलग अलग सीएचसी पीएचसी पर तैनाती की जाएगी। इस अवसर पर केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, डॉ प्रकाश चंद जायसवाल, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, बीपीएम संदीप सिंह, अतुल सिंह, दीपक सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान