सोनभद्र

कृषि विभाग द्वारा किसानों को वितरित की गई मोटे अनाज की किट

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कृषकों की समस्याओं को निस्तारण किया गया। जनपद में “श्री अन्न” को बढ़ावा देने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डी0के0 गुप्ता उप कृषि निदेशक सोनभद्र की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र उप जिलाधिकारी दुद्धी के द्वारा तहसील के अंतर्गत विकासखंड म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी के 5-5 कृषकों को रागी/मडुआ के निःशुल्क मिनी कीट का वितरण किया गया। वितरण के दौरान किसानों को मोटे अनाज की खेती करने पर जागरूक किया गया। उप कृषि निदेशक सोनभद्र ने बताया कि वर्ष 2023 में अंतराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसका प्रमुख के उद्देश्य है कि जनमानस को पौष्टिक अन्न उपलब्ध कराने के साथ-साथ बदलते वातावरण में कृषकों की आजीविका को संरक्षित करते हुए उनकी आय में उत्तरोत्तर वृद्धि करना है। इस अवसर पर सर्वेश कुमार सैनी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान