सोनभद्र

जिलाधिकारी और डीपीआरओ के मार्गदर्शन से मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से हुए सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)।जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और डीपीआरओ विशाल सिंह के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मास्टर ट्रेनर प्रभाकर सिंह के अनुभव व प्रशिक्षण से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिली। उक्त स्वीकारोक्ति है विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत गुलालझारिया की बतौर प्रधान रहनुमाई करने वाले त्रिभुवन यादव का। ग्राम प्रधान गुलाल झरिया ने कहा कि हम गांव के विकास के लिए तन मन धन से तत्पर हैं हमारा प्रथम लक्ष्य है प्राकृतिक विकास, स्वास्थ्य नहीं तो कुछ भी नहीं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मास्टर ट्रेनर प्रभाकर सिंह के अनुभव का भविष्य में भी हम लाभ लेकर और बेहतर करेंगे।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य मंत्री पंचायत पुरस्कार समारोह मे योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की 370 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया- जनपद सोनभद्र से त्रिभुवन यादव प्रधान गुलाल झरिया सहित पांच प्रधानों को सम्मानित किया गया विकास कार्यों के लिए रुपए 9 लाख प्राप्त कर प्रधान ने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा।
पंचायत पुरस्कार वितरण समारोह के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री ने मातृभूमि योजना का लोकार्पण किया इस योजना अंतर्गत अपने गांव से दूर रह रहे अथवा गांव में ही रह रहे लोगों को गांव में अपने बुजुर्गों के नाम स्मारक बनाने का अवसर सरकार देगी ऐसा स्मारक जो ग्राम पंचायत के विकास में सहायक हो जैसे स्कूल शादी घर पंचायत भवन आदि।। यह पुरस्कार ग्राम पंचायत के सामाजिक विकास, आर्थिक विकास, प्राकृतिक विकास के प्रति ग्राम प्रधान द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिऐ प्रदान किया गया,
बाल हितैषी गांव, महिला हितेषी गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, हरा-भरा गांव, गरीबी मुक्त गांव, आधार भूत सुविधाओ वाला गांव। स्वस्थ गांव, सुशासित गांव, की ओर सफल प्रयास भी परीक्षण का मानक रहा।

इस दौरान लखनऊ के कार्यक्रम में सोनभद्र के जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर प्रभाकर सिंह, भी समारोह में उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App