सोनभद्र

राजेश हत्याकांड: चार दोषियों को उम्रकैद

* 42- 42 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 8-8 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* 14 वर्ष पूर्व बोलेरो चालक की हत्या करने का है आरोप

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। 14 वर्ष पूर्व बोलेरो चालक राजेश हत्याकांड के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों को उम्रकैद व 42- 42 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 8-8 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत बारगवा थाना क्षेत्र के उसका गांव निवासी रामचंद्र पुत्र राजपाल ने अनपरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका बेटा राजेश कुमार एनसीआर कालोनी मोरवा निवासी रामबरन पुत्र रघुराई की बोलेरो चलाता है। 4 जुलाई 2009 को रात्रि 10 बजे चार लोगों ने बोलेरो को 2200 रूपये में तय कर रेणुकूट के लिए चले थे कि रास्ते में ही उसके बेटे राजेश को मारकर फेक दिया और बोलेरो लेकर भाग गए। अखबार पढ़ने पर शव की जानकारी हुई तो मौके पर जाकर देखा तो उसके बेटे का शव था। इस तहरीर पर बोलेरो तय करके के जाने वाले अकरम खां उर्फ सद्दाम पुत्र नसीर आलम निवासी ग्राम रेहला, थाना बीजपुर , जिला सोनभद्र स्थायी पता ग्राम पिपरा, थाना गढ़वा, झारखंड, सुभाशीष सरकार पुत्र निहाल रंजन सरकार निवासी वैरनिया, थाना बरगवा, जिला सिंगरौली, विजय कुमार पटवा पुत्र रमाशंकर पटवा निवासी बरगवा व राजेश वर्मा पुत्र प्रभु वर्मा निवासी बैरनिया, थाना बरगवा, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में पांच लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। जिसमें अजीत सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी बैरनिया , थाना बरगवा , जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश का नाम प्रकाश में आने पर बढ़ाया गया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों क्रमशः अकरम खां उर्फ सद्दाम, सुभाशीष सरकार, विजय कुमार पटवा व राजेश वर्मा को उम्रकैद व 42- 42 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 8-8 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दौरान विचारण अभियुक्त अजीत सिंह की मौत हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App