सोनभद्र

जिलाध्यक्ष ने मिशन 2024 फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्रम से किया सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र। देश में लूट एवं भ्रष्टाचार का खात्मा कर, सबका साथ सबका विकास करने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने यह संदेश दे दिया है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मिशन 2024 की तैयारी में अभी से लग जायें।आपसी मतभेदों को भुलाकर जनता को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताना है और विपक्षियों को भी धूल चटाना है। आगे कहा कि 2014 से पहले पूरे देश की जनता को देश के प्रति अविश्वास की भावना थी लोग निराश थे। कई दशक तक राज करने वाली कांग्रेस ने जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए कुछ नहीं किया।किसी के रहने के लिए छत नही थी, तो किसी के पास स्वास्थ्य की सुविधा नहीं थी ।भ्रष्टाचार भारत में असाध्य रोग थी जिसे लगभग दूर कर लिया गया है। पूर्व की सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति की। अयोध्या की समस्या,जम्मू कश्मीर की समस्या,धारा 370 जैसी समस्या एक बड़ी समस्या थी, जिसे हमारी सरकार ने दूर किया।भारत माता की जय बोलने पर पाबंदी थी और अनावश्यक प्रताड़ित किया जाता रहा।इसके अलावा केंद्र सरकार की जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास,उज्ज्वला गैस कनेक्शन, गांव गांव में शौचालय सहित अन्य योजनाओं को गिनाया। आगे कहा कि मोदी और योगी मॉडल की पूरे विश्व में चर्चा है।अंत में उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2019 की तरह ही इस बार भी लोकसभा में प्रचण्ड जीत हासिल कर, विपक्षियों को जबाब देने का आह्वान किया।
इसके पूर्व पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,ब्लाक प्रमुख रंजनामणि चौधरी,चेयरमैन कमलेश मोहन,जिलामंत्री दिलीप पांडेय आदि वक्ताओं ने कहा कि यह जंग समर्पण से जितनी होगी। मिशन 2024 फतह करने के लिए दिखावा वाले कार्यकर्ता नही, जमीनी कार्यकर्ता बनना होगा और घर घर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना होगा।तभी जीत हासिल होगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने आभार जताया। संचालन प्रेम नारायण सिंह मोनू ने किया। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चौबे ने नगर पंचायत चुनाव में पहली बार कमल खिलाने वाले देवतुल्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्रम से सम्मान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, रामेश्वर राय, मनोज मिश्रा,राजन चौधरी, सूरजदेव सेठ, संजू तिवारी,राकेश केशरी, दीपक शाह, प्रिंस अग्रहरि सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App