सोनभद्र

पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन बूथों पर 27 प्रतिशत नौनिहालों ने पी दो बूंद जिंदगी की

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। 28 मई से 2 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो के छह दिवसीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ। अभियान की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने पोलियो पोस्ट पर केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। सीएचसी दुद्धी के अंतर्गत गठित 96 बूथों पर पहले दिन 8750 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने दुद्धी क्षेत्र में शून्य से 5 साल के 32266 नौनिहालों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 96 बूथ बनाए गए थे। साथ ही 58 टीमों का गठन कर नोडल अधिकारी सहित कुल 311 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
रविवार को अभियान के पहले दिन पोलियो बूथ पर दवा पिलाई गई और पहले ही दिन लक्ष्य के मुताबिक 27 फीसदी बच्चों को खुराक पिला दी गई। अब सोमवार से शुक्रवार 5 दिन तक घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को दवा पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो कभियां के नोडल अधिकारी डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी, धूप व लू को देखते हुए अभियान में एक तब्दीली की गई थी जिसके तहत दो बूंद जिंदगी की पिलाने का निर्धारित समय सुबह 9 से दोपहर 2 की जगह सुबह 8 से अपराह्न 4 बजे तक किया गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान