सोनभद्र

सड़क किनारे मिला अर्धविक्षिप्त युवक का शव

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क किनारे अर्धविक्षिप्त युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड में बीती रात्रि से ही संदिग्ध हालत में सड़क किनारे अर्धविक्षिप्त युवक का शव मिला। आस पास के रहवासियों ने तड़के सुबह देखा तो अवाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गए। पुलिस ने नगर के लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि दो दिनों से अर्धविक्षिप्त युवक जगह जगह नगर में घूमते हुए दिखाई दे रहा था। अचानक रेलवे स्टेशन से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे शव मिला। एसआई दिग्विजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन