सोनभद्र

दुद्धी में पहली बार कमल खिलाने वाले नवनिर्वाचित चेयरमैन का मण्डल अध्यक्ष ने किया अभिनंदन

भाजपा मण्डल दुद्धी कार्यसमिति की बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील मुख्यालय के डीसीएफ सभागार में भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी की कार्यसमिति बैठक संम्पन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी मण्डल प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि व दिलीप पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित चेयरमैन कमलेश मोहन ने प.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन कमलेश मोहन को दुद्धी नगर पंचायत में पहली बार कमल खिलाने पर दुद्धी मण्डल अध्यक्ष ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यसमिति की बैठक में पीएम मोदी के 9 वर्ष होने पर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर राय व सुरेंद्र अग्रहरि ने संबोधित करते हुए कहा कि मण्डल की यह बैठक काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए है। पार्टी के आगामी कार्यक्रम को धरातल तक उतारने में आप लोगों की अहम भूमिका होती है।आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज सत्तासीन है। जब से भाजपा सत्तासीन हुई है तब से देश का विकास उत्तरोत्तर जारी है।
भारतीय जनता पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता आज देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी मजबूती के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। भारत की अर्थव्यवस्था हो या आंतरिक सुरक्षा सभी में भारत का डंका विश्व में बज रहा है। लोकप्रियता में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। आज भारत पर पूरे विश्व की नजर है। वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कार्यकर्ताओं से घर घर संपर्क अभियान समेत प्रबुद्ध सम्मेलन सोशल मीडिया वालंटियर्स सहित कई आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सभासद निरंजन गुप्ता, शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजु तिवारी, पंकज अग्रहरि, अनिल जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, आईटी जिला सह संयोजक भोलू जायसवाल, मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरि, अंशुमान राय, कोषाध्यक्ष अरुण साहनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App