सोनभद्र

हर नागरिक को रोजगार की हो कानूनी गारंटी- संयुक्त युवा मोर्चा

रोजगार अधिकार अभियान के तहत खैराही में युवाओं की मीटिंग

महिला डिग्री कालेज की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

म्योरपुर-सोनभद्र। संयुक्त युवा मोर्चा के देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान के तहत युवाओं ने म्योरपुर ब्लॉक के खैराही में मीटिंग की। मीटिंग में संयुक्त युवा मोर्चा के संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से हर नागरिक को रोजगार की कानूनी गारंटी, सार्वजनिक क्षेत्र में एक करोड़ रिक्त पदों को पारदर्शी तरीके से तत्काल भरने, संविदा व्यवस्था का उन्मूलन और रेलवे, बैंक, पोर्ट, बिजली व कोयला समेत शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। संकल्प प्रस्ताव में ऊपर के एक फीसद अमीरों पर संपत्ति व उत्तराधिकार कर लगा कर रोजगार सृजन के लिए संसाधन जुटाने की भी मांग की गई है।
रोजगार अधिकार अभियान में आदिवासियों समेत गरीब छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए सोनभद्र में न्यूनतम दो आवासीय महिला महाविद्यालय और हर ब्लॉक में न्यूनतम एक राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।
युवाओं को संबोधित करते हुए युवा मंच की जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड, संयुक्त युवा मोर्चा के आलोक, रंजू भारती, गुंजा गोंड ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य इस पिछड़े क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या इतनी गंभीर है कि युवा ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में लड़कियां भी बैंगलोर जैसे शहरों में आजीविका के लिए पलायन कर रही हैं। अगर क्षेत्र का विकास किया गया होता तो प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस क्षेत्र में ऐसी नौबत नहीं आती। इस मौके पर ईलाज की समुचित व्यवस्था न होने, पेयजल जैसे तमाम जन मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
संयुक्त युवा मोर्चा की मीटिंग में मुख्य रूप से युवा मंच जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड, संयुक्त युवा मोर्चा के आलोक गोंड व रंजू भारती, गुंजा गोंड, पूजा गोंड, सुनीता गोंड, प्रिया, सूरज कुमार, लालबहादुर, उमेश, संजय, राम कुमार, सुगवंती गोंड समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके अलावा मीटिंग में आइपीएफ के कृपा शंकर पनिका व शिव प्रसाद गोंड की भी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान