सोनभद्र

विंडमगंज पुलिस ने तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 21 राशि गोवंश को बरामद कर 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

विंडमगंज/सोनभद्र (राम आशीष यादव) विंडमगंज पुलिस ने तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 21 राशि गोवंश को बरामद कर 5 आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे विंडमगंज पुलिस द्वारा बजरिये मुखबिर की सूचना पर सरहवापानी धरती डोलवा पहाड़ी के रास्ते से झारखंड राज्य में तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 21 राशि गोवंश बरामद कर मुक्त कराया गया। गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे 5 आरोपीअलमुद्दीन अंसारी पुत्र फरीद अंसारी निवासी ग्राम सोनडीहा, थाना धुरकी गढवा, फारुख खान पुत्र नाजिम खान निवासी ग्राम चेचरिया नगर उटारी,इकबाल निवासी विशुनपुर नगर उटारी,पप्पू खरवार पुत्र दुधनाथ खरवार निवासी कोटा टोला चोपन, शोभी भुईया पुत्र समराज भुईया निवासी विशुनपुर नगर को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना विंडमगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 46/2023 धारा-3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कारवाई की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1 थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता
2 का पंकज कुमार
3 का शुभम यादव
4. का0 आशीष
5 का रोहित यादव

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान