सोनभद्र

अबूझ हालत में घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का समान हुआ खाक

विधवा के ऊपर गिरा मुसीबत का पहाड़, पूरा घर जलकर हो गया स्वाहा

लीलासी, सोनभद्र (शफीक आलम)। क्षेत्र के ग्राम लीलासी में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से विधवा का समूचा घर जलकर खाक हो गया। गांव के लीलासी चौराहा स्थित शांति देवी पत्नी स्व. रामफल का कच्चे का मकान था। रविवार की दोपहर अचानक घर तक एक हिस्सा धू-धू कर राहगीरों को जलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। शोर शराबा होने पर गांव के विनोद सिंह गोंड, सुखलाल, उज्जवल, सोनू आदि मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। महिला के पड़ोसी मानसिंह गोंड के समर्सेबल से जब तक आग बुझाया जाता, महिला के घर का एक-एक सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंच कर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार यादव व मृत्युंजय सिंह ने आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकारी इम्दाद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन
Download App