सोनभद्र

नवनिर्वाचित चैयरमैन के हाथों टैब पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नवनिर्वाचित चैयरमैन कमलेश मोहन द्वारा छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटा गया। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की टैबलेट व स्मार्टफोन महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार का प्रयास है कि युवा समग्र रूप से सक्षम हों और शिक्षा एवं तकनीकी युग में सफलता की दिशा में नई ऊंचाईयां डू सकें। टेबलेट हो या स्मार्टफोन इसके जरिये युवा अपने भविष्य को संवार सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित सभासद प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि टेबलेट दिया जाता है जिससे छात्र-छात्राएं इससे तकनीकी शिक्षा सुलभ तरीके से प्राप्त करें। सभी लोग इस योजना में मिल रहे टेबलेट का सही उपयोग करें और तकनीक शिक्षा में दक्ष बनें। टेबलेट में बहुत सारी सुविधाएं हैं, जो छात्रों की पढ़ाई और रोजगार में काफी मददगार बन सकते हैं।
अध्यक्षता करते हुए कालेज प्राचार्य नीलांजन मजूमदार ने कहा कि सरकार की टेबलेट योजना सराहनीय है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो चाहकर भी टेबलेट नहीं खरीद सकते हैं, उनके लिए योजना काफी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भाऊराव देवरस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य निलांजन मजूमदार, डॉक्टर रामसेवक सिंह यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ हरिओम वर्मा, डॉ राकेश कनौजिया, श्री मिथिलेश कुमार गौतम, डॉक्टर विवेकानंद डॉक्टर बृजेश यादव, श्री सचिन विश्वकर्मा, श्रीमती अंकिता चंद्रा सहित महाविद्यालय के कर्मचारी का मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने अवैध बीयर के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां
Download App