सोनभद्र

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भ्र्ष्टाचार पर प्रभावी कारवाई की मांग

सोनभद्र /(अरविंद गुप्ता)

सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा की माँग का पूर्ण समर्थन–राकेश शरण मिश्र

ओबरा तहसील में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार का संज्ञान ले जिलाधिकारी*)

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा द्वारा ओबरा तहसील में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध किये जाए रहे विरोध प्रदर्शन व उनकी माँगो का पूर्ण समर्थन किया है। इस संबंध में श्री मिश्र ने जिलाधिकारी सोंनभद्र को पत्र लिखकर ओबरा तहसील में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार पर तत्काल पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कारवाई की माँग की है। उन्होंने लिखा है कि सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा द्वारा ओबरा तहसील के एस डी एम को भी भ्र्ष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त बताया जा रहा है जो बहुत ही शर्मनाक है और ऐसे में आपसे अनुरोध है कि ओबरा बार एसोसिएशन द्वारा की गई माँग का संज्ञान लेते हुए भ्र्ष्टाचार में लिप्त अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कारवाई कर प्रदेश के ईमानदार व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश को भ्र्ष्टाचार मुक्त प्रदेश बंनाने में उनका सहयोग करें अन्यथा सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ प्रदेश ब्यापि आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन सोंनभद्र की होगी। श्री मिश्र ने सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा की माँग का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा है कि सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ओबरा में अधिवक्ताओ द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन का पुरजोर समर्थन करता है एवम सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा के अधिवक्ताओ द्वारा जनहित में उठाया गया यह कदम और उनकी माँग अतिआवश्यक एवम न्यायसंगत है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App