सोनभद्र

सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव में रविवार को तड़के सुबह सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि फूलवंती देवी 30 पत्नी हरिशंकर निवासी रन्नू तड़के सुबह घर के पास में ही शौच के लिए गई हुई थी। वहीँ खेत में ही महिला के घुटने के नीचे सर्प ने डस लिया। जिससे महिला अचेत हो गई। अचेतावस्था में परिजन एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाये जहाँ चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। घंटो इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय हाथीनाला के पास उसकी मौत हो गई। परिजन मृतक महिला के शव को लेकर सीएचसी पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गए। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना कोतवाली दुद्धी में मेमो के माध्यम से दे दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App