सोनभद्र

दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पर कमलेश मोहन की हुई ताजपोशी

हजार वोट के भारी अंतराल से पहली बार दी भाजपा को दिलाई जीत की सौगात

जीत के बाद हिन्दू-मुस्लिम एकता के लगे नारे

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी नगर पंचायत की प्रतिष्ठापरक सीट पर कमलेश मोहन ने रिकार्ड तोड़ 1020 मत से कमल कुमार को परास्त कर भाजपा को जीत का स्वाद चखा दिया। भाजपा के कमलेश मोहन को 3316 व पूर्व चेयरमैन सुनीता देवी के पति कमल कुमार कानू को 2096 मत प्राप्त हुए। इसी तरह पिपरी नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने 3257 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में निर्दल प्रत्याशी सावित्री सिंह (1562 मत) को 1695 मत से परास्त किया। जबकि रेणुकूट में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही निवर्तमान चेयरमैन निशा सिंह (4320) को पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह की पत्नी ममता सिंह (5321) ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में 1001 मत से परास्त कर उनसे कुर्सी छीन लिया। इन तीनो नगर पंचायतों में विजयी प्रत्याशियों द्वारा पहले चक्र से जो बढत बनाना शुरू किया,वह अंतिम चक्र तक जारी रहा। सुबह मतदान कर्मियों के विलंब से आने के कारण करीब डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुई। वही कई बार अवैध मत को लेकर मतगणना कर्मियों से अभिकर्ताओ के बीच नोक झोक भी हुई। किन्तु जीत हार का अंतर काफी होने से कोई विशेष फोकस ऐसे मतपत्रो को लेकर देखने को नही मिला।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन
Download App