सोनभद्र

दुद्धी नगर पंचायत में 70 प्रतिशत झूम कर बरसे वोट

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में गुरुवार को दुद्धी नगर पंचायत में झूम कर वोट बरसे। 11788 मतदाताओं वाले इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद एक दर्जन तथा 11 वार्ड के लिए 64 सदस्यों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया।जिनका फैसला 13 मई को मतगणना के साथ ही होगा।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रातः 7 बजे से शुरू हुए मतदान में तेज धूप के बावजूद मतदाताओं में उत्साह की कमी नही दिखी। चिलचिलाती धूप की वजह से दोपहर के 12 बजे से 2 बजे तक मतदान की गति थोड़ी धीमी रही। इसके अलावा शेष टाईम में सायं 6 बजे तक तीनों मतदान केन्द्रों के सभी बूथों पर मतदाताओं की लम्बी लाईनें लगी रहीं। मतदान समाप्त होने तक कुल 8319 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे। पूरा नगर में पुलिस एवं पीएसी की छावनी में तब्दील रहा। जिला प्रशासन ने दुद्धी में चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीडीओ सौरभ गंगवार एवं सीओ दद्दन गोंड़ को लगा रखा था। उधर जोनल मजिस्ट्रेट बालमुकुंद मिश्रा एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सत्यवान ने भी तीनों मतदान केंद्रों पर नजर बनाए रखा था। कोतवाल सुभाष चंद्र राय, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह,एसआई दिग्विजय सिंह,इनामुल हक समेत दर्जनों अधिकारियों ने फोर्स के साथ गश्त कर, चुनाव को निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान के लिये अनावश्यक भीड़ को केंद्र के आसपास फटकने नही दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत
Download App