सोनभद्र

लाख की फसल विलुप्त होने से ग्रामीणों में निराशा

प्रदूषण के खिलाफ अहिंसात्मक आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने मुंह पर पट्टी बांध कर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली के इंजानी मार्ग पर गुरुवार को सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने टाक्सिलाजिकल लैब की मांग और क्षेत्र में बढ़ रहे बेतहसा प्रदूषण की समस्या को लेकर पूर्व प्रधान रामकिशन के नेतृत्व में मुंह पर पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया और कहा कि प्रदूषण और खनन विभाग सब कुछ जानते हुए मुंह बंद किए हुए है सब जानते हुए भी चुप है,चेतावनी दी कि तत्काल लैब निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जय तथा हवा पानी मिट्टी के प्रदूषण पर रोक नही लगाया गया तो अहिंसात्मक आंदोलन किया जाएगा।पूर्व प्रधान रामकिशन राजा राम,श्रवण कुमार सिंह ,शिव सरन सिंह आदि ने कहा की महुली सहित क्षेत्र से लाह उत्पाद्न विलुप्त हो गया। जबकि लाह से एक परिवार का तीन माह का खर्चा चलता था ।इसी तरह उत्पादन कम हो रहा है।सैकड़ों लोग गंभीर बीमारियो के चपेट में है।फ्लोरोसिस से लोग दिव्यांग हो रहे है। लेकिन एनजीटी के आदेश के 5 साल बाद भी लैब का निर्माण नही कराया गया। प्रदर्शनकारियो ने कहा की एक तरफ प्रदूषण दूसरी तरफ प्राकृतिक संपदा की लूट मची है कनहर , अजीर नदी पांगन नदी में अवैध खनन कर भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। और जिला प्रशासन के जिमेदार अधिकारी सब जानते हुए मुंह बंद किए हुए है। इसी के विरोध में हम लोग मुंह बंद कर प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दे रहे है कि वह एनजीटी के आदेशों का पालन करते हुए लैब का निर्माण कराए और नदियों से अवैध खनन पर रोक लगाए।प्रदर्शन करने वालो में हिरामन, मानती, मोहर मानिया ,सरस्वती, राम लल्लू, किस्मत, सोनकुवर, फूल कुवर, राम लाल,श्रवण, बबलू सिंह, शिवशरण सिंह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

फोटो लैब निर्माण की मांग को लेकर मूंह पर पट्टी बांध प्रदर्शन करते सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत
Download App