सोनभद्र

डीएवी के छात्रों का बारहवीं में बेहतरीन प्रदर्शन विज्ञान के छात्र अंकित रहे प्रथम

बीजपुर(विनोद गुप्त)

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के बारहवीं के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है। विज्ञान वर्ग में अंकित कुमार – 94%, अख्तर रजा – 92.2% , हर्ष यादव – 91% , रानू – 89% अंक प्राप्त किए हैं; वहीं वाणिज्य वर्ग में अंशिका सिंह — 92.8% , आनन्द देव – 88.2% , हनी सिंह — 87.8% , यस अग्रवाल — 86.2% प्राप्त कर सफलता हासिल किया है। विज्ञान वर्ग में सौ प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग के 96% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि करोना महामारी ने शिक्षा को अत्यंत प्रभावित किया है उसके बावजूद हमारे बच्चों ने प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्राचार्य ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार ब्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान