सोनभद्र

दुद्धी में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, मतदान कल

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पुरा कर लिया है। बुधवार को सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। नगर निकाय चुनाव में ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों का जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार मंगलवार शाम थम गया। 11 मई को द्वितीय चरण का मतदान होगा। चुनाव में दुद्धी 2, अनपरा 4, पिपरी 2, रेनुकूट 3 कुल 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होना है। निकाय चुनाव के लिए दुद्धी तहसील के दुद्धी में 12, पिपरी 14, रेनुकूट 21, अनपरा 87 चारो नगर पंचायत में कुल 134 मतदान केंद्र बने हैं। जिसमें कुल 536 कर्मचारियों की डियूटी तैनात कर दिया गया है। विशेष रूप से रिजर्व कर्मचारियों की डियूटी चुनाव में लगाएं गए हैं। उक्त जानकारी तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने दिया। दुद्धी सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि दुद्धी नगर पंचायत के संवेदनशील दो बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होना सुनिश्चित हुआ है। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत
Download App