सोनभद्र

प्रत्येक मतदाता करे मतदान राकेश शरण मिश्र अधिवक्ता महासंघ ने निकाय चुनाव पर किया चर्चा

सोंनभद्र। (अरविंद गुप्ता )कल होने वाले द्वितीय एवम अंतिम चरण के निकाय चुनाव पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ इकाई सोंनभद्र के अधिवक्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र के नगर स्थित चैम्बर पर खुल कर चर्चा की। चुनावी चर्चा में उपस्थित सोंनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवम सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश जिला इकाई जनपद सोंनभद्र के संरक्षक पंडित अमरनाथ मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव में हमे योग्य एवम कर्मठ प्रत्याशी को ही अपना मत देना है। वही चर्चा में उपस्थित दी सोंनभद्र टैक्स बार के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित उमापति पांडेय ने कहा कि हमे अगले पाँच वर्ष के लिए चेयरमैन एवम सभी वार्डो के सभासदों का चुनाव करना है इसलिए बहुत ही सोच समझ कर ऐसे प्रत्याशी को मत देना है जो वास्तव में नगर की बिजली, पानी,नाली, सड़क आदि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। वही महासंघ के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता जनार्दन पांडेय ने कहा कि हमारा वोट ऐसे प्रत्याशी को जाना चाहिए जो जनहित के कार्यो को पूरी ईमानदारी से करने के लिए प्रयासरत हो। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के जिला सचिव प्रदीप धर द्विवेदी ने कहा कि चुनाव में अवसरवादी प्रत्याशियों को वोट नही देना है और जो वास्तव में जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखता हो उसे ही हमे मतदान करना चाहिए। चुनावी चर्चा को आयोजित करने वाले सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव केवल स्थानीय मुद्दों जैसे पानी,बिजली,सड़क,नाली,सीवर,पार्क,खेल के मैदान, आदि पर ही लड़े जाते हैं, इसलिए हमें अपने मत का प्रयोग करने से पहले इस बात पर अवश्य विचार करना चाहिए कि हम जिसे वोट देने जा रहे हैं वो क्या वास्तव में उस योग्य है। इसलिए हमें जातिगत, दलगत,आदि भावनाओ से ऊपर उठकर केवल योग्य,ईमानदार,कर्मठ,जुझारू एवम संवेदनशील प्रत्याशी को ही अपना अमूल्य वोट देना चाहिए। अधिक से अधिक संख्या में,प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अगर ऐसा नही कर सके तो यकीन मानिए अगले पाँच वर्ष तक हमे हर दिन पछताना पड़ेगा। चुनावी चर्चा में मुख्य रूप से अवनीश मिश्र, राधेश्याम जायसवाल,हिमांशु मिश्र,महेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत
Download App