सोनभद्र

राबर्ट्सगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी उषा सोनकर का आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दिया समर्थन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) ने सपा प्रत्याशी उषा सोनकर का समर्थन किया है। आइपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का जोरशोर प्रोपेगैंडा कर रही है। लेकिन कौन नहीं जानता कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका में भाजपा का चेयरमैन है। विधायक व सांसद भाजपा से है और प्रदेश व केंद्र सरकार भाजपा की है। लेकिन राबर्ट्सगंज शहर में सड़कें जर्जर हैं, पानी निकास का इंतजाम न होने से नई बस्ती जैसे कई मुहल्ले बरसात में डूब जाते हैं। जिला संयुक्त चिकत्सालय में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के स्वीकृत पर तक नहीं भरी जा रहे हैं।
दरअसल सिर्फ और सिर्फ उपलब्धियों का प्रोपैगैंडा किया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत प्रदेश की यह है कि बेरोजगारी चरम पर है, मंहगाई से आम आदमी परेशान है। धरना प्रदर्शन जैसे लोकतांत्रिक अधिकारों को भी धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। बुलडोजर राज का सर्वाधिक शिकार आम आदमी, दलित, आदिवासी है। आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित नहीं है। इसलिए आइपीएफ ने इस चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है।
भवदीय
दिनकर कपूर
प्रदेश महासचिव
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार