सोनभद्र

डाला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने कमोदा देवी का किया समर्थन

डाला, सोनभद्र। मजदूर बाहुल्य डाला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) ने निर्दलीय प्रत्याशी कमोदा देवी को समर्थन दिया है। आइपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि आइपीएफ के हस्तक्षेप के बाद ही डाला नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति के आरक्षित हुई है। भाजपा कतई नहीं चाहती थी कि यह सीट जनजाति के लिए आरक्षित हो। दरअसल भाजपा का चरित्र ही आदिवासी विरोधी है। डाला मजदूर बाहुल्य सीट है, यहां मजदूरों ने निजीकरण के विरोध में ऐतिहासिक संघर्ष किया है। ऐसे में यहां मजदूर आंदोलन की धारा से प्रतिनिधित्व हो तो यहां मजदूरों के संघर्ष को मजबूती मिलेगी। राम जियावन गोंड मजदूर आंदोलन से जुड़ें रहे हैं। नियमितीकरण, न्यूनतम मजदूरी वृद्धि, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों के जमीन पर अधिकार के सवालों पर आइपीएफ द्वारा उठाए गए मुद्दों का भी उनका समर्थन रहा है। इस महिला सीट पर उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। आइपीएफ ने उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार