सोनभद्र

सदर ब्लाक प्रमुख ने डोर टू डोर संपर्क कर गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धि

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर पंचायत दुध्दी के भाजपा चैयरमेन प्रत्याशी कमलेश मोहन के समर्थन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, राबर्ट्सगंज सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कस्बे में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री रावत समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। बताया कि नगर का विकास कराना है तो प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। लोग प्रयास करके भी वह विकास की योजनाएं या धन कस्बे में नहीं ला पाएंगे जो सरकार से सीधे जुड़े उनकी पार्टी से जुड़े निर्वचित प्रत्याशियों को खुद-ब-खुद मिलता है। दुद्धी के विकास के लिए यह सुनहरा मौका होगा जब आपका चैयरमैन, आपका विधायक, आपका सांसद, आपका जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री सब एक विकास के सूत्रधार होंगे।
चुनाव प्रभारी अरविंद पाण्डेय, चुनाव संयोजक रामेश्वर राय, पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि , दीपक गुप्ता, अजय अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, धनंजय रावत, संजय रावत, गोलू रावत व साथ ही अनुसूचित जाति समाज के लोगों भाजपा का समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान