सोनभद्र

ट्रिपल इंजन की सरकार, करेगी नगर में चंहुमुखी विकास-अरविंद पांडेय

नगर पंचायत के विकास में आज तक नहीं भरा औद्योगिक क्रांति का रंग

सुख, शांती व समृद्धशाली नगर बनाने के लिए सीधे शासन सत्ता से जुड़ने का आह्वान
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा और पयर्टन के दृष्टिकोण से पिछले नगर पंचायत अध्यक्षों ने सार्थक प्रयास नही किया। नगर पंचायत के वजूद में आने के बाद चारों तरफ पर्वतमालाओं से घिरे इस कस्बे की तस्वीर में जो औद्योगिक क्रांति का रंग भरने चाहिए था उससे यह नगर अछूता है। कारण निर्दलीय प्रत्याशियों के सत्तासीन होना है। आप प्रदेश से लेकर केंद्र में सत्तासीन डबल इंजन की सरकार से इसको जोड़ दीजिये, फिर आप ट्रिपल इंजन का अप्रत्याशित विकास का नजारा देखेंगे। तहसील मुख्यालय के सीतेश मोहन कटरा में गुरुवार को भाजपा नगर निकाय के चुनाव प्रभारी अरविन्द पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अखबारनवीसों से मुख़ातिब होते हुए कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की नगर निकाय के लिए तैयार किये गये करीब तीस हजार करोड़ की विकास योजना का जिक्र करते हुए बताया कि आप हमे पांच साल का मौक़ा दे, हम आपको पचास साल तक चलने वाले नगर के विकास का खाका तैयार कर देंगे। उन्होंने नगर में सीवर लाइन, बाईपास, विद्युतीकरण, सर्व सुविधायुक्त अस्पताल, अग्निशमन की स्थापना समेत हर बड़े मुद्दे को बेहद बारीकी से रखते हुए भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन के जरिये ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। श्री पाण्डेय ने कहा कि हमे अनाथ पंचायत नही, अपितु सर्वशक्तिमान नगर पंचायत बनाने में जात-पात व धर्म मजहब से उठकर मतदान करने की आवश्यकता है। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी के साथ कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
*तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान
Download App