सोनभद्र

विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

मामला क्षेत्र के ड्योढ़ी गांव का

तिलक का टेंट उठाते समय घटी घटना

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवार में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फुलवार गांव निवासी 35 वर्षीय नंद कुमार यादव पुत्र बबली यादव निवासी फुलवार जोरुखाड़ के गांव के रमेश चंद यादव के टेंट में काम करता था। ड्योढ़ी गांव में शिवनारायण बियार के घर सोमवार को तिलक था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंगलवार की अलसुबह से ही नंद कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ टेंट का सामान समेटने लगा था। इस बीच करीब 6 बजे टेंट की पाइप उठाते समय ऊपर से गुजर रहे तार में उसका पाइप टच हो गया। जिससे उसे बिजली का तेज झटका लगा। तत्काल टेंट मालिक रमेश चंद यादव द्वारा उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक वीके सिंह द्वारा जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक के द्वारा मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घर की औरतें सीएचसी में ही दहाड़ें मार कर रोने पटकाने लगीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार