सोनभद्र

कनहर बांध डूब क्षेत्र के खाली घरों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पैकेज का लाभ ले चुके लोगों को खाली कराने का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया। बुलडोजर एवं भारी पुलिस बल के साथ डूब क्षेत्र के भीसुर गांव पहुंचे तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने मौके पर मौजूद विस्थापितों से पूछताछ करने के बाद खाली पड़े घरो पर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया।
इस बाबत तहसीलदार ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों को विस्थापन पैकेज का लाभ दिया जा चुका है। इसके बावजूद सूचना मिल रही थी कि तमाम विस्थापितों द्वारा घर को नही ढहाया जा रहा है। इसके लिए बीते एक साल में कई बार नोटिस एवं डुगडुगी पिटवाकर घर खाली करने की अपील करने के बावजूद कुछ लोग तो अपने गृहस्थी का सामान लेकर यहा से जा चुके है। किन्तु कई लोग अभी भी परियोजना की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे है। कई बार नोटिस एवं अपील के बावजूद भूमि से कब्जा न हटाने की बात को शीर्ष अधिकारीयों के संज्ञान में लाया गया। आगामी बारिश में लोगों को किसी खतरे से सामना न करना पड़े,इसके लिए चिन्हित क्षेत्र को खाली कराना प्रशासन की विवशता है| इसके तहत बुधवार से अभियान शुरू किया गया है| पहले दिन भीसुर में खाली पड़े दर्जनों घरो को जमींदोज किया गया। इस मौके पर अमवार चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर सिंह, सिंचाई विभाग अवर अभियंता नन्दलाल यादव के साथ ही हलका कानूनगो एवं लेखपाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार