सोनभद्र

भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद का पर्चा हो खारिज:राघवेंद्र नारायण


सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रूबी प्रसाद का पर्चा खारिज होना चाहिए, क्योंकि ये राजपूत सामान्य जाति की हैं। जबकि यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए अबकी बार आरक्षित है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण एवं कांग्रेस प्रत्याशी उषा सोनकर ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग 3 लखनऊ की ओर से 7 मई 2022 को दिए आदेश में रूबी प्रसाद की जाति राजपूत जो सामान्य जाति के अंतर्गत आती है। बताते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
राघवेंद्र नारायण ने कहा कि भाजपा आज ऐसी वाशिंग मशीन बन गईं हैं जिसमें किसी भी तरह की गंदगी डालिए वह साफ होकर ही बाहर निकलती है। अपराधी, दागदार लोगों की पनाहगार बन गई है। लेकिन न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है। भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद का पर्चा खारिज कराने के लिए चुनाव आयोग से मांग की गई है। इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो मामले को कहीं भी चुनौती देने से पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी सूरत में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट पर डकैती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुसूचियों के अधिकारों का हनी नहीं होने दिया जाएगा। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने जो संवैधानिक अधिकार दिया था भाजपा उसको छीनने का काम कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार