सोनभद्र

तरंगिणी महिला मंडल ने मनाया हस्बैंड नाइट

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को रेणुकूट में तरंगिणी महिला मंडल द्वारा वार्षिक दिवस के अवसर पर हस्बैंड नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंहिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्जवलित कर गणेश वंदना के साथ किया गया। हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे- दो अलग-अलग ग्रुप्स द्वारा सामूहिक नृत्य, गायन, स्किट की शानदार प्रस्तुति दी गई।
सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र पति का पत्नियों संग रैंप वॉक रहा जिसमें एक- एक करके सभी जोड़ों ने अपनी वॉक से समां बांधते हुए सबका मन मोह लिया। हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी नागेश तथा मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा सिंह, एल्युमिना हेड- एन. एन. रॉय एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम रॉय, विनोद ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा ठाकुर, रवि गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुप्ता व अन्य जोड़ों ने मंच पर रैम्प वॉक कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर श्री नागेश ने महिला मंडल द्वारा इस सफल आयोजन पर सभी सदस्याओं को बधाई दी एवं कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशांसा की। वहीं श्री जसबीर ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की व कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम साल में लगातार होने चाहिए जिससे लोगों को एक-दूसरे के मिलने का मौका मिलता है साथ ही कल्चरल ट्रांसफर के साथ सांस्कृतिक सामाजिकता को बढ़ावा भी मिलता है।
वहीं, इस दौरान बॉलीवुड थीम पर आधारित कई मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। साथ ही गेम्स और हाउज़ी भी खेला गया। मंच संचालन अपर्णा मिश्रा एवं एकता मिश्रा ने किया। गेम्स के जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। पुरानी फिल्मों के पोस्टर एवं अभिनेताओं व अभिनेत्रियों के चित्रों से सजे प्रेक्षागृह की सबने खूब तारीफ की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान