सोनभद्र

सोनभद्र के जंगली बाबा दोनों डिप्टी सीएम से मिले यज्ञ में आने का अनुरोध स्वीकारा

– आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट लखनऊ में किया गया है विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन
– 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा यज्ञ, अंतिम दिन होगी निर्धन कन्याओं की शादी

फोटो: यज्ञ का मेन गेट, आचार्य राघवेंद्रचार्य जी महाराज, जंगली बाबा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
सोनभद्र (राजेश पाठक एड/अरविंद गुप्ता)। आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट लखनऊ में आगामी 22 अप्रैल से आयोजित विराट रुद्र महायज्ञ, वटुकों का उपनयन संस्कार एवं गरीब निर्धन कन्याओं की शादी के लिए यज्ञ का मेन गेट बनाया गया है। यज्ञ मंडप को अंतिम रूप देने में कारीगर जुट गए हैं।
यज्ञ कार्यक्रम के संयोजक सोनभद्र के भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम क्रमशः बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर यज्ञ में आने का आग्रह किया है जिसे दोनों लोगों ने स्वीकार किया है। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। जिससे यज्ञ समिति से जुड़े लोग कार्यक्रम की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं।
बता दें कि विराट रुद्र महायज्ञ, वटुकों का उपनयन संस्कार एवं गरीब निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में गोमती नदी तट पर आगामी 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए यज्ञ स्थल का मेन गेट व यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है। जिसे अंतिम रूप देने में कारीगर जुट गए हैं। इसके अलावा यज्ञ पांडाल परिसर को चारों तरफ से घेराबंदी भी की जा रही है, ताकि कोई बाधा न आए। जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञ की वैज्ञानिक प्रमाणीकरण के लिए भारत सरकार की प्रयोगशालाओं को निर्देशित करने के लिए निवेदन के साथ प्रधानमंत्री जी को पत्रक भेजा गया है। सहयोग के लिए मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी पत्रक की प्रति भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम क्रमशः बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर यज्ञ में आने का आग्रह किया गया जिसे दोनों लोगों ने स्वीकार किया है तथा यज्ञ में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। भिखारी बाबा ने यह भी बताया कि हरिद्वार से आए आचार्य राघवेंद्रचार्य जी महाराज प्रतिदिन श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। यज्ञ के मुख्य यजमान एडवोकेट हिमांशु शेखर, एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह,संतोष आचार्य,डाक्टर प्रवीण, अमित दीक्षित, अजय अवस्थी, देवेंद्र रॉय, विनोद सिंह, आलोक पांडेय, अरविंदर पाल,विकास शुक्ला आदि लोग यज्ञ को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App