सोनभद्र

मनोज सिंह और आबकारी विभाग ने ट्रक में लदे 25 लाख के शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे अवैध शराब परिवहन एवं तस्करी को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 15.04.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व आबकारी विभाग रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान इको प्वाइंट राबर्ट्सगंज के पास से एक अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई ट्रक HP 97 4289 बरामद की गयी ट्रक पर कुल 316 पेटी इम्पीरियल ब्लू अवैध शराब कीमती 25 लाख रुपये बरामद की गयी । उक्त शराब पंजाब राज्य मे बिक्री हेतु निर्मित की गयी थी जो आगामी नगर निकाय चुनाव को प्रभावित करने हेतु अवैध रुप से तस्करी करके पंजाब राज्य से उत्तर प्रदेश राज्य लायी गयी । बरामद ट्रक एवं बरामद शराब से प्राप्त दस्तावेजो के आधार पर ट्रक स्वामी सुरेश यादव पुत्र सुरजीत यादव, निवासी ग्राम व पोस्ट दमताल तहसील इन्दौरा जनपद कांगड़ा हिमांचल प्रदेश व ट्रक चालक तथा प्रीनार्ड रिकार्ड इण्डिया लिमिटेड शराब निर्माता फ्रैक्ट्री के प्रबंध निदेशक के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 60/63/72 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई इस मौके पर मौजूद
01.प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार, रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
उ0नि0 श्री आशीष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, रमेश गौड़, शंकर लाल,प्रधान आबकारी सिपाही रामकृष्ण यादव
आबकारी सिपाही आशीष कुमार यादव

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान