सोनभद्र

एडिशनल एसपी ने किया नामांकन स्थल का मुआयना

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर आगामी 17 अप्रैल से शुरू होने वाले नगर निकाय चुनाव के नामांकन के मद्देनजर शुक्रवार अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने नामांकन स्थल का जायजा लिया| मातहत अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए हर हाल में नियमावली का अनुपालन कराने की बात कही|
बताते चले कि दुद्धी,रेणुकूट,पिपरी व अनपरा नगर पंचायत के चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया तहसील से होनी है| तहसील के लगभग सभी कक्षों का इस्तेमाल अब नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए किया जाना है| मुख्य गेट से लेकर सभी नगर पंचायतों के लिए निर्धारित किये गये कक्षों के सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के सिलसिले में उन्होंने मातहतों से पूरी जानकारी ली| सीओं दद्दन गौंड,तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा एवं कस्बा इंचार्ज संजय सिंह के साथ नामांकन स्थल का बारीकी पूर्वक जांच पड़ताल किया| मुख्य गेट से सिर्फ प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक एवं एक समर्थक को ही प्रवेश देने की बात कही|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान