सोनभद्र

एडीएम ने एसडीएम व तहसीलदार संग किया नामांकन स्थल का निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार को एडीएम सहदेव मिश्रा ने तहसील स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। सहदेव मिश्रा ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नामांकन कक्षों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निकाय चुनाव में किसी भी तरह की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व सभासदों के अलग अलग नामांकन कक्ष बनाये जाएंगे। सभासद उम्मीदवार की संख्या ज्यादा होने की वजह से बड़े आकार के हाल वाले स्थान को चयनित किया जाना है। वहीँ अध्यक्ष के लिए अलग से नामंकन स्थल चयनित किये जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रक्रिया स्थानीय अधिकारियों को तैयार करने को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, नायब तहसीलदार विशाल पासवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान