सोनभद्र

कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का मौन सत्याग्रह

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा
कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में अधिवक्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए 11 से 12 बजे तक मौन सत्याग्रह किया ! जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड व महामंत्री एड विमल प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष दयाराम सिंह यादव एड, पूर्व उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह,एड अतुल प्रताप पटेल, एड महेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे ! डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड ने कहा कि कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बात को मांनते हुए वहां के अधिवक्ताओं के विरुद्ध जो उत्पीड़न की कार्रवाई है उसको समाप्त किया जाए ! डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा बार एसोसिएशन कानपुर के अधिवक्ताओं पर किया गया सभी तरह के कार्रवाई वापस लिया जाए तथा कानपुर के पीठासीन अधिकारी को अभिलंब हटाया जाए ! एड पवन कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने कहा कि कानपुर बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं के साथ सोनभद्र के अधिवक्ता गण कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने को तैयार है एवं कानपुर के अधिवक्ताओं को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का पूर्ण समर्थन है ! एसोसिएशन के महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट ने कहा कि सोनभद्र के अधिवक्ता दो दिनों से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के माध्यम से प्रथम दिन महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया तथा आज एक घंटे का मौन व्रत कर कानपुर के अधिवक्ताओं को पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह एड, मनोज कुमार जायसवाल एड, राजेंद्र प्रसाद यादव एड, अशोक कनौजिया एड, महेंद्र प्रताप सिंह एड, अभिषेक कुमार सिंह एड, अनवर राइन एड, सन्तोष कुमार एड, अतीश कुमार एड, शाहनवाज खान एड ,प्रदीप कुमार एड, अनिल कुमार सिंह एड आदि लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान