सोनभद्र

कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने वाले एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा ग्राम पंचायत के बघाडु टोले में विगत रविवार को जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर बाप बेटे को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बिधिक कार्रवाई के बाद चालान कर न्यायालय भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर जरहा गांव के टोला बघाडु में जमीनी विवाद को लेकर रामबरन पुत्र देवमन ,अमरावती पत्नी रामबरन, प्रदीप व अर्जुन पुत्रगण रामबरन ने कुल्हाड़ी से हमला कर शिवशंकर व उसके पुत्र रामप्रताप को घायल कर मौके से फरार हो गया था। मंगलवार की सुबह बजरिये मुखबिर से मिली सूचना कि चारो आरोपी चेतवा तिराहे के पास बस पकड़ कर फरार होने के लिए खड़े है सूचना को गम्भीरत से लेते हुए बिना देरी किए पुलिस टीम ने चेतवा पहुँच चारो को गिरफ्तार कर थाने लाई और विधिक कारवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के साथ उपनिरिक्षक दुनिया सिंह,मुख्य आरक्षी सुदामा यादव,अक्षय यादव व महिला आरक्षी बबिता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App