सोनभद्र

हिण्डाल्को प्रतिष्ठित एच.आर. डिस्टिंकशन अवार्ड से सम्मानित

रेणुकूट।(सोनभद्र) जी.के.मदानहिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश के मार्गदर्शन में एवं क्लस्टर एच.आर. प्रमुख श्री जसबीर सिंह के दिशा-निर्देशन में हिण्डाल्को रेणुकूट में ‘‘वुमेन एट हिण्डाल्को’’ (वाह) के अन्तर्गत विगत एक वर्ष में संस्थान में कार्यरत महिलाओं के लिए पॉश कमेटी के पुनर्गठन से लेकर बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की एक वृहद योजना के तहत कई कार्य किए गए। संस्थान में सेक्सुअल हैरासमेंट के निवारण के लिए पॉश कमेटी का इस प्रकार पुनर्गठन किया गया कि प्रत्येक प्लांट एवं विभागों तथा स्कूलों को भी प्रतिनिधित्व मिले। बुनियादी सुविधाओं के लिए हर प्लांट एवं विभाग में महिलाओं के लिए अलग से टायलेट का निर्माण कराया गया साथ ही उनके लिए अलग से रेस्ट रूम, जिम, डांस रूम आदि का भी निर्माण किया गया है। महिलाओं के हेल्थ एवं हाईजीन के लिए पीरियडिक हेल्थ चेकअप के साथ ही संस्थान की मातृ-शिशु सुविधाओं को भी बहुत ही आकर्षक एवं उत्कृष्ट किया गया है। हिण्डाल्को का प्रयास है कि हिण्डाल्को में महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हो और उन्हें कार्यस्थल पर ऐसा स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जाए कि वे स्वतंत्रतापूर्वक कम्पनी की प्रगति में अपना सकारात्मक योगदान दे सकें।
हिण्डाल्को द्वारा महिलाओं की सहभागिता में निरंतर वृद्धि हेतु किए गए इन्हीं प्रयासों के लिए एच.आर. एसोसिएशन ऑफ इण्डिया ने हिण्डाल्को, रेणुकूट को डायमंड कैटेगरी में प्रतिष्ठित ‘‘एच.आर. डिस्टिंकशन अवार्ड इन डायवर्सिटी एण्ड इनक्लूज़न’’ के सम्मान से सम्मानित किया। विगत दिनों नई दिल्ली के ग्रांड होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में हिण्डाल्को का प्रतिनिधित्व करते हुए सहायक उपाध्यक्ष मानव संसाधन श्रीमती वनिता वासनिक एवं एच.आर. अधिकारी श्री देबाशीष नायक ने फिलीस्तीन के राजदूत श्री अदनान अबू अल हिजा से ट्रॉफी ग्रहण किया।
ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इन्फोसिस, डालमिया, टाटा, जिंदल, मदर डेयरी सहित देश की कई जानी-मानी कम्पनियों ने प्रतिभाग किया था।
हिण्डाल्को को मिले उपरोक्त सम्मान के लिए संस्थान के मुखिया श्री एन. नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह सहित प्लांट हेड्स ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी महिला सशक्तिकरण एवं उनकी सहभागिता में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App